उपलब्धि : द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के अनय यादव का इंस्पायर मानक योजना 2024-25 के लिए चयन 

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अनय यादव का चयन इंस्पायर मानक योजना 2024-25 के लिए हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और स्कूल के लिए गर्व का क्षण

Mar 21, 2025 - 10:37
 0  50
उपलब्धि : द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के अनय यादव का इंस्पायर मानक योजना 2024-25 के लिए चयन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     21-03-2025

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अनय यादव का चयन इंस्पायर मानक योजना 2024-25 के लिए हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।

अनय को इस योजना के तहत अपने मॉडल का प्रोटोटाइप बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 10,000 रुपये  प्राप्त होंगे। यह राशि उन्हें अपने नए विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद करेगी।

स्कूल के निदेशक श्री ललित शर्मा, अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू अरोरा और प्रिंसिपल श्रीमती ममता सैनी ने अनय की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, "अनय की यह उपलब्धि हमारे स्कूल की रचनात्मकता को दर्शाती है। 

हमें उम्मीद है कि अनय के नए विचार समाज को लाभ पहुंचाएंगे।"इस उपलब्धि से प्रेरित होकर, स्कूल के अन्य छात्र भी नए विचारों और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow