उपलब्धि : मेहमाननवाजी में दुनिया के टॉप टेन स्थानों में हिमाचल ने पांचवां स्थान किया हासिल
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमका है। बुकिंग डाट कॉम के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स 2026 में जारी 'मोस्ट वेलकमिंग रीजन ऑन अर्थ' सूची में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाला यह भारत का एकमात्र राज्य
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-02-2026
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमका है। बुकिंग डाट कॉम के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स 2026 में जारी 'मोस्ट वेलकमिंग रीजन ऑन अर्थ' सूची में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाला यह भारत का एकमात्र राज्य है।
इस सूची में मेक्सिको का हिडाल्गो पहले स्थान पर रहा। यह रैंकिंग दुनियाभर से मिले 37 करोड़ से अधिक सत्यापित यात्रियों के रिव्यू के आधार पर तैयार की गई है। हिमाचल को उसकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी, स्थानीय लोगों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और पर्यटकों के प्रति अपनत्व की भावना के लिए सराहा गया है।
यहां आने वाले पर्यटक केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि लोगों की आत्मीयता से भी गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। राजधानी शिमला सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़कर पर्यटकों को आकर्षित करती है, तो मनाली और सोलंग वैली एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास हैं। धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे शांत पहाड़ी स्थल आध्यात्मिक सुकून प्रदान करते हैं, वहीं लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्र रोमांच के शौकीनों को लुभाते हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी की ओर से 37 करोड़ यूजर डाटा के आधार पर 'मोस्ट वेलकमिंग डेस्टिनेशन' की सूची में पांचवां स्थान और भारत से एकमात्र प्रतिनिधित्व इस बात का प्रमाण है कि हमारी मेहमाननवाजी, आत्मीयता और सांस्कृतिक समृद्धि विश्व स्तर पर सराही जा रही है। पर्यटन विभाग इस सम्मान को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देता रहेगा। -विवेक भाटिया, निदेशक, पर्यटन विभाग
What's Your Reaction?

