एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग करेगी प्रशस्त : जयराम ठाकुर 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुना

Feb 22, 2026 - 19:49
 0  17
एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग करेगी प्रशस्त : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-02-2026

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुना और इसके पश्चात प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की परिचय बैठक व कार्यशाला को संबोधित किया। 

जयराम ठाकुर ने भारत मंडपम में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' की सफलता के लिए प्रधानमंत्री और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन का परिणाम है, जिसने विश्व पटल पर भारत के तकनीकी कौशल, उन्नत एआई मॉडल्स और नवाचार की क्षमता का लोहा मनवाया है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह समिट भारतीय प्रतिभा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को सशक्त कर देश के युवाओं के लिए प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करेगी। "मन की बात" के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने नागरिकों से 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एक सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को सुदृढ़ कर रहा है। 

इसके उपरांत, चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने चिकित्सकों को समाज में सेवा, समर्पण और संवेदना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। 

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ भविष्य में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाते हुए सेवा के मूल मंत्र को मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक ढांचे और जनसेवा के प्रति चिकित्सकों के सामाजिक दायित्वों पर भी विस्तृत चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow