हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी ज़िला सोलन-शिमला (पंजीकृत) की त्रैमासिक बैठक आज सायरी में चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

Apr 27, 2026 - 17:25
 0  14
हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

सोलन 27 - 04 - 2026 

हिमाचल एक्स सर्विसेज लीग सायरी ममलीग जुब्बड़हट्टी ज़िला सोलन-शिमला (पंजीकृत) की त्रैमासिक बैठक आज सायरी में चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने सभी से समाज की विसंगतियों और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विशाल बराल ने इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर 1 जैक राइफल जतोग से दो सैनिक पदाधिकारियों ने भी वीर नारियों, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों की पात्रता एवं हकदारी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow