शिलाई : एनसीसी एटीसी-219 शिविर का शुभारम्भ, 456 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

राजकीय महाविद्यालय शिलाई (जीसी शिलाई) में आज एनसीसी एटीसी-219 (Annual Training Camp) शिविर का शुभारम्भ हुआ। यह 10 दिवसीय शिविर 15 मई 2026 से 24 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें सिरमौर जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के कुल 456 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

May 16, 2026 - 16:41
 0  2
शिलाई : एनसीसी एटीसी-219 शिविर का शुभारम्भ, 456 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण
शिलाई, 16 मई (संवाददाता) :
राजकीय महाविद्यालय शिलाई (जीसी शिलाई) में आज एनसीसी एटीसी-219 (Annual Training Camp) शिविर का शुभारम्भ हुआ। यह 10 दिवसीय शिविर 15 मई 2026 से 24 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें सिरमौर जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के कुल 456 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

शिविर में SW एवं JW के 211 महिला कैडेट्स तथा JD एवं SD के 245 पुरुष कैडेट्स शामिल हैं। आगामी दिनों में कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण (PT), ड्रिल, फायरिंग अभ्यास, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, मानचित्र अध्ययन तथा राष्ट्र सेवा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है।

शिविर की मेजबानी राजकीय महाविद्यालय शिलाई द्वारा की जा रही है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज ने शिविर के शुभारम्भ पर सभी कैडेट्स एवं अधिकारियों का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की ओर से शिविर के सफल संचालन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

महाविद्यालय में एनसीसी के प्रभारी राम लाल, सहायक आचार्य (अंग्रेज़ी), के मार्गदर्शन में शिविर की सभी प्रारंभिक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से की गई हैं।

भाग लेने वाले प्रमुख संस्थान

शिविर में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब, कफोटा, संगड़ाह, शिलाई, राजगढ़, जीएसएसएस शिलाई, बादली ढाढस, पाबूटा, भगानी, कोटी बौंच, माजरा, कोलर, एनएमपीएस पांवटा साहिब, द स्कॉलर्स होम पांवटा साहिब, एपीएस नाहन तथा अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

एनसीसी अधिकारियों ने बताया कि एटीसी शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने का एक प्रभावी मंच है। शिविर के शुभारम्भ अवसर पर अधिकारियों एवं कैडेट्स में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow