10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स को दी फायरिंग पोजिशन व मैप की जानकारी

एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग और राइफल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दिन की शुरूआत शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद कैडेट्स के सर्वागींण विकास के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र का  आयोजन किया।

Jun 17, 2026 - 16:11
Jun 17, 2026 - 16:50
 0  2
10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन  कैडेट्स को दी फायरिंग पोजिशन व मैप की जानकारी

यंगवार्ता न्यूज सोलन 17 जून, 2026 : 

एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग और राइफल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दिन की शुरूआत शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद कैडेट्स के सर्वागींण विकास के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र का  आयोजन किया।

इसमें कैडेट्स को .22 की फायरिंग पोजिशन की व्यवहारिक जानकारी देने के साथ-साथ 7.67 एमएम राइफल्स को कैसे खोलना और जोडऩा है, इसके बारे में बताया गया। पूर्व सैनिक सूबेदार सुशील सिंह,ने बच्चों को मैप रीडिंग की जानकारी दी। साथ  मिलिट्री सिग्नल की जानकारी दी। एक अन्य सत्र में एएनओ नीरज राठौर ने बच्चों साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी।

साथ ही पूर्व सैनिक सूबेदार गोपाल सिंह और पूर्व सैनिक हवलदार सर्वजीत सिंह ने राइफल्स के बारे में जानकारी दी।यह शिविर  23 जून  तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए 460 एनसीसी कैडेट और 43 पीआई स्टाफ सदस्य भाग ले रहे हैं।

यह प्रशिक्षण शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस, एडम ऑफिसर कर्नल ए. एस. सिद्धू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।  इस मौके पर सूबेदार मेजर सुनील राणा, जेसीओ अतीक रहमान ,एडम जेसीओ राजीव, एएनओ प्रशांत रोहिता, अनिल राणा, अंजना ठाकुर, विकास शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow