एमडी करने वाले डेंटल चिकित्सकों के स्टाइपंड में होगी वृद्धि : सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम को डेंटल कॉलेज शिमला में इंटर कॉलेज समारोह इरप्शन-2025 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों के उन्नयन पर 1100 करोड़ खर्च कर रही

Jun 28, 2025 - 13:50
 0  28
एमडी करने वाले डेंटल चिकित्सकों के स्टाइपंड में होगी वृद्धि : सीएम सुक्खू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-06-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम को डेंटल कॉलेज शिमला में इंटर कॉलेज समारोह इरप्शन-2025 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों के उन्नयन पर 1100 करोड़ खर्च कर रही है। एक वर्ष के भीतर चिकित्सा क्षेत्र में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एमडी डॉक्टरों का स्टाइपंड 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये कर दिया है और सुपर स्पेशेलिटी डॉक्टरों के स्टाइपंड में भी आशातीत बढ़ोतरी की है। एमडी करने वाले डेंटल डॉक्टरों के स्टाइपंड भी इसी आधार पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह भी एससीए अध्यक्ष रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर उन्हें अपने समय की याद आ गई। फर्क केवल इतना है कि आज विद्यार्थियों की भागीदारी अधिक है। उन्होंने सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और उनका एक साधारण परिवार से संबंध है। 

मुख्यमंत्री बनने के समय राज्य पर 75 हजार करोड़ रुपये के कर्ज और कर्मचारियों की देनदारी के 10 हजार करोड़ का बोझ था। प्रदेश को कर्ज मुक्त करने के लिए सरकार व्यवस्था परिवर्तन का ध्येय मानकर कार्य कर रही है। पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशु भारती मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow