एयर और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत : गोविंद ठाकुर 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि 26/11 को हुए मुंबई हमलों के बाद भी तत्कालीन यूपीए सरकार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों का कुछ भी बिगाड़ नहीं पाई थी

Jun 12, 2025 - 20:41
 0  23
एयर और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत : गोविंद ठाकुर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     12-06-2025

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि 26/11 को हुए मुंबई हमलों के बाद भी तत्कालीन यूपीए सरकार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों का कुछ भी बिगाड़ नहीं पाई थी। लेकिन आज पीएम मोदी पाकिस्तान और उन आतंकियों को ऐयर और सर्जीकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दे रहें है। 

यह बात उन्होंने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। गोविंद ठाकुर ने कहा कि भारत आज एयर और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन चुका है और इस बात के लिए पूरी दुनिया आज भारत का लोहा मान रही है। 

प्रेस वार्ता के दौरान गोविंद ठाकुर ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों से देश में हुए बदलाव और केंद्र सरकार की उपब्धियों का भी ब्योरा रखा। वहीं इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 2004 से लगातार दस साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार रही। इस दौरान यूपीए ने इतने ज्यादा घोटाले किए, जिससे दुनिया में भारत की पहचान भ्रष्टाचार राष्ट्र की बन गई थी। 

2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने ही पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला और उसकी जगह विकास की संस्कृति का नया मॉडल बनाया। इस मॉडल के माध्यम से पीएम मोदी विकसित भारत का सपना लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सोमश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow