ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी,राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही

Mar 19, 2026 - 16:11
 0  2
ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी,राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2026

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दाैर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। माैसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

बीते 24 घंटों के दाैरान मनाली में 53.0, सराहन 32.5, सियोबाग 32.4, जोत 27.0, भुंतर 26.5, निचार और जोत 19.0, भरमौर 17.0, धर्मशाला 15.3, भटियात 13.4, सांगला 10.8, जोगिंद्रनगर 10.0, रामपुर 8.2, पालमपुर 6.6, कांगड़ा 6.5, कुमारसैन में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि गोंधला में 13.0, केलांग 12.0, कुकुमसेरी 11.4, हंसा 10.0, सांगला 1.4 व कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 

किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है।  रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। जिला कुल्लू व लाहौल में बुधवार रात भर से बारिश का दौर जारी है। मनाली से केलांग के बीच फोर बाई फोर वाहन दौड़ रहे हैं। जबकि जलोड़ी दर्रा से भी फोर बाई फोर गाडियां ही चल रही हैं। कुल्लू-मनाली के बीच पतलीकूहल के आसपास हाईवे-तीन पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। 

वहीं मणिकर्ण के घटीगढ़ में भूस्खलन होने से मणिकर्ण से बरशैणी मार्ग बंद रहा। हालांकि रातभर जोरदार बारिश हुई है ओर मौसम कूल-कूल हो गया। रोहतांग व जलोड़ी दर्रा में 10 से 12 सेंमी बर्फबारी हुई है। वहीं पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow