ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसाइटी के चुनाव में जसविंदर लक्की व देवेंद्र चौधरी की जीत
बीबीएन की सबसे हाईप्रोफाईल रेजिडेंस सोसाइटी ओमैक्स पार्कवुड के चुनाव में जसविंदर उर्फ लक्की ने अपने विरोधी वरयाम को 36 वोटों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। वहीं महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली
प्रदेशभर में थी चुनाव की चर्च ,हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे जसविंदर लक्की
रजनीश ठाकुर - बद्दी 15-03-2026
बीबीएन की सबसे हाईप्रोफाईल रेजिडेंस सोसाइटी ओमैक्स पार्कवुड के चुनाव में जसविंदर उर्फ लक्की ने अपने विरोधी वरयाम को 36 वोटों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया। वहीं महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली ओर टीम लक्की के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी ने संजय पटियाल को 6 मतों से शिकस्त दी।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में टीम लक्की के प्रत्याशी संजीव शर्मा को नवीन शर्मा ने बेहद करीबी मुकाबले में 4 मतों से शिकस्त दी। वहीं कोषाध्यक्ष पद के हुए मुकाबले में टीम बरयाम के राहुल ने टीम लक्की के अंशुमन उप्पल को 62 मतों से शिकस्त दी।
ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंस सोसायटी के हुए चुनाव में जसविंदर उर्फ लक्की को 165 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 129 वोट प्राप्त हुए। वहीं 1 मोहर नोटा पर लगी। सोसाइटी में कुल 310 मतदाता हैं, जिनमें से 295 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरे जोश व हर्षोल्लास से चुनावी यज्ञ में आहुति डाली।
रेजिडेंस सोसाइटी चुनाव ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल भी पैदा कर दी। बताया जा रहा है कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा से जुड़े समर्थकों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। खासतौर पर प्रवासी मतदाताओं को साधने के लिए दोनों पक्षों की सक्रियता साफ देखने को मिली।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ओमैक्स सोसाइटी का यह चुनाव बीबीएन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पंचायत, नगर निकाय और अन्य स्थानीय चुनावों की संभावित रूपरेखा का संकेत भी माना जा रहा है। छोटे स्तर का यह चुनाव भविष्य की बड़ी राजनीतिक रणनीतियों की झलक देता नजर आया।
चुनाव के बाद सोसाइटी के निवासियों ने नए प्रधान से साफ-सफाई, सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई है। वहीं जसविंदर उर्फ लकी ने भी सभी निवासियों को साथ लेकर सोसाइटी के विकास के लिए काम करने की बात कही है।
तहसीलदार बद्दी सतेंद्र जीत की अगुवाई में चुनावी प्रकिया सम्पन हुई ओर सोलन से आये प्रशासनिक ऑब्जरबरों एलडी शर्मा व राकेश ठाकुर के साथ ओमैक्स रेजिडेंस सोसायटी की आरओ टीम नवीन शर्मा, केएस ठाकुर, लोकेश दत्ता, सोमवीर व एडवोकेट विवेक तथा पुलिस प्रशासन की देखरेख चुनाव हुआ। सोलन से आये ऑब्जरबरों ने चुनाव परिणाम घोषित किया।
What's Your Reaction?



