औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालागढ़ नेशनल हाईवे-105 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालागढ़ नेशनल हाईवे-105 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। भुड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत.....

Jun 9, 2025 - 16:32
 0  37
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालागढ़ नेशनल हाईवे-105 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    09-06-2025

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालागढ़ नेशनल हाईवे-105 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। भुड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुष्पा देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर एक बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने जा रही थीं इस दौरान  सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर की ट्रॉली का पिछला पहिया पुष्पा देवी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

पुष्पा देवी पंजाब के रोपड़ जिले के गांव मानसली गनौली की रहने वाली थीं। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पति को छोड़ गई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतका के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुष्पा देवी केवल रिश्तेदार की बीमारी का हालचाल जानने जा रही थीं, लेकिन यह हादसा उनके परिवार को हमेशा के लिए तोड़ गया। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बद्दी-नालागढ़ हाईवे की जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए और बिना लाइसेंस व नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow