कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल विंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ सुविधाओं के साथ साथ क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जा रहा है।
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 14-02-2026
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल विंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ सुविधाओं के साथ साथ क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जा रहा है। इस अस्पताल में रोगियों को तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 50 बिस्तरों वाली मातृ एवं शिशु विंग का पृथक निर्माण भी किया जा रहा है। डॉ. शांडिल ने कहा कि बहुद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है।
What's Your Reaction?

