कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान का कॉलेज दौरा,कॉलेज एनसीसी यूनिट ने किया भव्य स्वागत

कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान ने डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया

Feb 25, 2026 - 15:26
 0  19
कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान का कॉलेज दौरा,कॉलेज एनसीसी यूनिट ने किया भव्य स्वागत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    25-02-2026

कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान ने डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, उप-प्राचार्य डॉ. देव राज शर्मा, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज सहित प्राध्यापकगण, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अंडर ऑफिसर आंचल द्वारा औपचारिक स्वागत से हुई। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला  ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात कैडेट श्रेया शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से एनसीसी यूनिट की वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

कैडेट निधि और अंशिका शर्मा ने अपने आर्मी डे परेड तथा गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इन राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा। इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स ने “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर एक प्रभावशाली प्रस्तुति भी दी, जिसमें देशभक्ति और समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया गया।

ले. कर्नल चौहान ने कहा कि National Cadet Corps युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है, जो उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कैडेट्स को सेना में करियर के अवसरों की जानकारी दी और निरंतर मेहनत व समर्पण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह स्मृति-चिन्ह भेंट एवं राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
स्वतंत्रता दिवस परेड एवं गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर प्रतिभागी कैडेट्स के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु मुझे आदरणीय लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस अवसर पर मुझे न केवल अपनी जिम्मेदारियों का बोध हुआ, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण की भावना भी और अधिक सुदृढ़ हुई। मैं इस सम्मान के लिए अपने अधिकारियों, साथियों तथा मार्गदर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह उपलब्धि मेरे जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति रहेगी।

लेफ्टिनेंट पंकज की ओर से कैडेट निधि एवं कैडेट अंशिका शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹1100/-  की राशि dono  को पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें उनकी लगन, अनुशासन तथा श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए दिया गया। उनकी उपलब्धि अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow