करियर अकादमी के छात्रों का NEET-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन  

NEET-2025 के परिणाम आने के बाद करियर अकादमी, नाहन में जश्न और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस वर्ष भी अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। करियर अकादमी के छात्र अभ्युदय बंसल ने 586 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश के टॉप 5 विद्यार्थियों में अपनी जगह सुनिश्चित की

Jun 15, 2025 - 17:00
 0  16
करियर अकादमी के छात्रों का NEET-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    15-06-2025

NEET-2025 के परिणाम आने के बाद करियर अकादमी, नाहन में जश्न और हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस वर्ष भी अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। करियर अकादमी के छात्र अभ्युदय बंसल ने 586 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश के टॉप 5 विद्यार्थियों में अपनी जगह सुनिश्चित की है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1425 (जनरल कैटेगरी) प्राप्त हुई है। 

अभ्युदय ने फिजिक्स में 99.7 परसेंटाइल के साथ 120 अंक हासिल किए, जो इस विषय की कठिनता को देखते हुए एक सराहनीय उपलब्धि है। इसी प्रकार छात्रा काजल ने 526 अंक हासिल कर AIR 10550 प्राप्त की। उन्होंने फिजिक्स में 99.5 परसेंटाइल के साथ 92 अंक अर्जित किए। 

इनके अलावा वंशिका (511 अंक, AIR 15191), वैशाली (508 अंक, AIR 21155), प्रांजल (478 अंक, CR 2498), अभिनव (470 अंक, CR 3084), जिज्ञासा (454 अंक, CR 4463), अंशिका (468), प्रकृति शर्मा (466), यश शर्मा (454), आशी (448), आदर्श शर्मा (444) सहित अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय करियर अकादमी के बेहतरीन स्टडी मैटेरियल, अनुभवी शिक्षकों और निरंतर टेस्ट सीरीज को जाता है। फिजिक्स समन्वयक मनोज राठी ने बताया कि इस बार NEET का पेपर कठिन था, विशेषकर फिजिक्स, लेकिन अकादमी के छात्रों ने इस चुनौती को बखूबी पार किया।  

इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, फिजिक्स समन्वयक मनोज राठी और विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow