करियर एकेडमी नाहन का छात्र त्रिजल ठाकुर का खेल संस्थान केरल के लिए चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित  

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह संस्था छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित

Jul 26, 2025 - 13:54
 0  28
करियर एकेडमी नाहन का छात्र त्रिजल ठाकुर का खेल संस्थान केरल के लिए चयन,प्रदेश को किया गौरवान्वित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    26-07-2025

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह संस्था छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। विद्यालय के होनहार छात्र त्रिजल ठाकुर ने देश के प्रतिष्ठित खेल संस्थान लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNCPE), केरल में चयनित होकर हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

त्रिजल ने कक्षा 6 से 12वीं तक करियर एकेडमी में अध्ययन किया और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। LNCPE में कुल 42 सीटें थीं, जिनमें से 21 केरल के छात्रों के लिए आरक्षित थीं जबकि शेष 21 सीटें पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली थीं। इन 21 अखिल भारतीय सीटों में त्रिजल ने हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश सोलंकी ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि त्रिजल की सफलता उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। चेयरमैन एस.एस. राठी ने कहा कि त्रिजल ने प्रदेश और स्कूल दोनों का नाम रोशन किया है।

निदेशिका मधुलिका राठी ने कहा कि यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और करियर एकेडमी हमेशा ऐसे होनहार छात्रों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow