कर्नल मनीष कुमार हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने देहरा के सनोट गांव के कर्नल मनीष कुमार को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 25-03-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने देहरा के सनोट गांव के कर्नल मनीष कुमार को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी की जा रही हैं।
इस संबंध में बुधवार को सचिव (सैनिक कल्याण) आशीष सिंहमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई। वहीं हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल प्यार सिंह अत्री उस तिथि से निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे, जिस तिथि को कर्नल मनीष कुमार पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
What's Your Reaction?




