खुशी की लहर है आई- गीत से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सिरमौर जिला में चल रहे विशेष फोक मीडिया प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड ददाहु की ग्राम पंचायत महीपुर और कटाह शीतला में विभाग से अनुमोदित दल धाल्टा कला मंच ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं व कार्यकमों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्थानिय भाषा व आम बोलचाल में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और समाज में छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को दूर करती अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना तथा अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन व औजार खरीद पर राशि प्रदान करने की जानकारी दी।
इस दौरान ग्राम पंचायत महीपुर की प्रधान मायादेवी, पूर्व प्रधान अनिल ठाकुर, सचिव सुभाष शर्मा, प्रधान कटाहशीतला श्यामा देवी, सचिव प्रेम सिंह, वार्ड सदस्य बाबू राम, जयवन्ती देवी, धनवीर सिंह, उमा देवी, आशा देवी, सिलाई अध्यापिका रंजुला व राम दुलारी सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?


