कांगड़ा की खोली पंचायत में सडक़ किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी 

प्रदेश के कांगड़ा जिला की खोली पंचायत के वार्ड सिंबल खोला में सडक़ किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सैर को निकले लोगों ने कुत्तों की हरकत को नोटिस किया

Feb 19, 2026 - 15:48
 0  7
कांगड़ा की खोली पंचायत में सडक़ किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    19-02-2026

प्रदेश के कांगड़ा जिला की खोली पंचायत के वार्ड सिंबल खोला में सडक़ किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सैर को निकले लोगों ने कुत्तों की हरकत को नोटिस किया तो कुत्ते जमीन को खोद रहे थे, जब वहां जमीन को खोदा गया, तो वहां से एक सफेद रंग की पोटली सामने आई। 

गांव वासियों ने इसकी सूचना तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोटली को खोला तो उसमें नवजात बच्चे का शव पाया गया। नवजात शव को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने नवजात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow