कांगड़ा के कुटाहण गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट  

प्रदेश के जिला कांगड़ा के लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

Mar 31, 2026 - 11:34
 0  3
कांगड़ा के कुटाहण गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    31-03-2026

प्रदेश के जिला कांगड़ा के लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सन्नी कुमार निवासी लंबागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपनी पत्नी काल्टी देवी को झाड़-फूंक के लिए कहीं लेकर गया था। देर रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी को लेकर कुटाहण में अपने भाई के घर पहुंचा।

सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आरोपी का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। जैसे ही उसे वारदात का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बीड़ बैजनाथ का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार पिछले कई दशकों से लंबागांव में रह रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow