कांग्रेस ने सदा हिमाचल को छला, मोदी सरकार ने रखा देवभूमि के हितों का ख्याल : अनुराग सिंह ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में कोरों-कैंथड़ी पंचायत में शाखा डाकघर का उद्घाटन, कैंथड़ी के सामुदायिक भवन में शहीद दिलाराम की स्मारक का अनावरण, खेल मैदान लघेचघाट का उद्घाटन कर विशाल जनसभा को संबोधित किया

Jan 11, 2026 - 18:41
 0  25
कांग्रेस ने सदा हिमाचल को छला, मोदी सरकार ने रखा देवभूमि के हितों का ख्याल : अनुराग सिंह ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    11-01-2026

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में कोरों-कैंथड़ी पंचायत में शाखा डाकघर का उद्घाटन, कैंथड़ी के सामुदायिक भवन में शहीद दिलाराम की स्मारक का अनावरण, खेल मैदान लघेचघाट का उद्घाटन कर विशाल जनसभा को संबोधित किया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, प्रधान नरेंद्र ठाकुर, संजय सिंह चीफ पोस्टमास्टर जरनल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माननीय संसद महोदय श्री सुरेश कश्यप जी द्वारा 13 लाख (लगभग) विकास कार्य के लिये दिए जाने की घोषणा की। और माननीय सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा घोषणा की गई की खेल मैदान के लिए आने वाली भूमि के लिए अगरप्रदेश सरकार अन्नापत्ति प्रमाण जारी करती है तो खेल मैदान का विस्तारीकरण किया 2 करोड़ की लागत से किया जाएगा। 

अनुराग ठाकुर जी द्वारा कहा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रदेश सरकार की विफल नीतियों और विफल गारंटी योजनाओं को लेकर भी तीखा वार किया गया। हमीरपुर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सोलन में आयोजित जनसभा से कांग्रेस पर करारा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों ने गांवों तक विकास पहुंचाया है, जबकि कांग्रेस आज भी केवल आरोप, भ्रम और नकारात्मक राजनीति में उलझी हुई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पंचायतों में पोस्ट ऑफिस, सड़कें, रोजगार के अवसर और जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच इस बात का प्रमाण है कि विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल का ग्रामीण मॉडल आज देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन चुका है। कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व के दौरान हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा छीना गया, जिससे प्रदेश को वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने हिमाचल के हितों की मजबूती से रक्षा की है। 

उन्होंने बताया कि केंद्र की कई योजनाओं में हिमाचल को विशेष राहत दी गई है, जहां राज्य को केवल 10 प्रतिशत अंशदान देना पड़ता है, शेष भार केंद्र उठाता है। रोजगार योजनाओं का उल्लेख करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज गरीबों को पहले से कहीं अधिक अधिकार और सुरक्षा मिली है। मनरेगा जैसी योजनाओं में अधिक दिनों का रोजगार, समय पर भुगतान, देरी होने पर ब्याज और काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता जैसे प्रावधान यह साबित करते हैं कि मोदी सरकार गरीब के साथ खड़ी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन योजनाओं का भी विरोध करती रही है, जिससे उसका गरीब-विरोधी चेहरा बार-बार उजागर हुआ है। तीखे शब्दों में कहा कि कांग्रेस दुनिया की इकलौती राजनीतिक पार्टी है जिसे गरीब की भलाई देखकर दुख होता है। दशकों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस उन्हें गरीबी से बाहर निकालने में पूरी तरह विफल रही, जबकि मौजूदा केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों को सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया है।

पश्चिम बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होती है, तो उसे रोकने के प्रयास किए जाते हैं, जो संविधान और कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त रहे हैं।

इससे पूर्व अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र की कोरों–कैंथड़ी पंचायत में शाखा डाकघर का उद्घाटन कर इसे जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं का विस्तार न केवल संचार व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की पहुंच को भी सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, पंचायत प्रधान नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य  उपस्थित रहे।

इसके उपरांत अनुराग सिंह ठाकुर ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के कैंथड़ी स्थित सामुदायिक भवन में शहीद दिलाराम की स्मारक का अनावरण किया। उन्होंने अमर शहीद के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow