कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास का सूरज डूब गया : डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार में विकास का जो सूरज उदय हुआ था, वह कांग्रेस सरकार बनते ही डूब गया। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र की मात्तर जैसी दूर-दराज और पिछड़ी पंचायतें कांग्रेस शासन में विकास के लिए तरस गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह उदगार आज मंगलवार को बूथ सम्पर्क अभियान के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के मात्तर पंचायत के मात्तर, नलका-समालका , अगड़ीवाला और भगतावाला बूथों के प्रवास के दौरान बूथ मीटिंग में कही। मात्तर पंचायत के आपदा प्रभावित आज भी सरकार से मिलने वाले मदद का इंतजार कर रहे हैं

Jan 6, 2026 - 20:05
 0  14
कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास का सूरज डूब गया : डॉ. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-01-2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार में विकास का जो सूरज उदय हुआ था, वह कांग्रेस सरकार बनते ही डूब गया। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र की मात्तर जैसी दूर-दराज और पिछड़ी पंचायतें कांग्रेस शासन में विकास के लिए तरस गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह उदगार आज मंगलवार को बूथ सम्पर्क अभियान के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के मात्तर पंचायत के मात्तर, नलका-समालका , अगड़ीवाला और भगतावाला बूथों के प्रवास के दौरान बूथ मीटिंग में कही। मात्तर पंचायत के आपदा प्रभावित आज भी सरकार से मिलने वाले मदद का इंतजार कर रहे हैं। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि मात्तर पंचायत का अगड़ीवाला गांव 2025 की भारी बरसात के दौरान सर्वाधिक प्रभावित हुआ, 15 परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर महीनों स्कूल व पंचायत घर में रहने को मजबूर होना पड़ा। इन 15 परिवारों की जमीन चल पड़ी है , धंस गई हैं, मकान टूट गए हैं और इन मकानों में रहना खतरे से खाली नहीं है। प्रभावित परिवार अत्यंत निर्धन है, अनुसूचित जाति व ओबीसी जाति से सम्बन्ध रखते हैं। नालका-समालका क्षेत्र के अनेक परिवार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रभावित परिवारों ने जिलाधीश सिरमौर से मिलकर अनेक बार गुजारिश की थी कि इनका जीवन सुरक्षित नहीं है, इन्हें अन्यत्र 5-5 बीघा जमीन दी जाए परन्तु आज महीनों बीत जाने के बाद भी कोई पूछने वाला नहीं है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि आपदा प्रभावित इन परिवारों को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा, नाहन प्रशासन द्वारा कुछ भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है। 
डाॅ. बिंदल ने आरोप लगाया कि मात्तर गांव की सड़क जहां तक बना दी गई थी , विगत 3 वर्षों में वह सड़क एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। स्कूल का भवन पूरा का पूरा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया, उसका कोई विस्तार नहीं किया गया , न ही कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी खोली गई। इसी प्रकार नालका-समालका और अगड़ीवाला की सड़कें जहां की तहां खड़ी है। उनमें भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इलाके में एक भी नया स्कूल नहीं खुला, इसके विपरीत किसानों की सेवा के लिए पशु औषधालय खोला गया था उसे भी सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार व विधायक ने मिलकर बंद करवा दिया जिसके कारण पशुधन में भारी गिरावट हुई। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पीने के पानी में भी कोई इजाफा नहीं किया गया। भगतावाला को सड़कों से जोड़ने का अभियान भाजपा सरकार में तेज चलाया गया था उसे भी बंद कर दिया, एक भी नया पुल नहीं लगाया गया। 
हरिपुर खोल के नाले पर पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पैसे देकर पुल निर्माण किया गया जिससे अगड़ीवाला को स्थाई पक्की सड़क से जोड़ा जाना था वह भी बंद कर दिया गया। डॉ. बिन्दल ने कहा कि मात्तर पंचायत दूर दराज का क्षेत्र है , सुविधाओं का अभाव है, यहां पर 2017 से 2022 के मध्य विकास की रोशनी खड़ी हुई उसे कांग्रेस ने आते ही बुझा दिया। मात्तर के खोलों , नालका समालका , अगड़ीवाला , भगतीवाला के खोलों में चैनेलाइजेशन की जानी थी, उसका भी कुछ नहीं किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow