कांता ठाकुर बनी हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग की अध्यक्ष , राज्य कारकारिणी ने सौंपी कमान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनियार मे हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ के ‌‌त्रैवार्षिक चुनाव (2025-28) योगराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए , जिसमें 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डेलिगेट्स ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। 

Jun 24, 2025 - 19:55
 0  47
कांता ठाकुर बनी हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग की अध्यक्ष , राज्य कारकारिणी ने सौंपी कमान

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  24-06-2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनियार मे हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ के ‌‌त्रैवार्षिक चुनाव (2025-28) योगराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए , जिसमें 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डेलिगेट्स ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। 
इस चुनाव में राज्य अध्यक्ष के पद पर जिला शिमला के शेर सिंह , महासचिव पद के लिए हमीरपुर जिले के  होशियार सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के दिलीप राणा , वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में सोलन से दीप राम चंदेल व भगत राम की ताजपोशी की गई। वही हिमाचल प्रदेश क्लासिकल एंड वर्नाकुलर महिला विंग की अध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर से कांता ठाकुर राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला को चुना गया। 
सुमन को सचिव व सविता को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। वही जिला सिरमौर सी एंड वी संघ के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर व उनके समस्त कार्यकारिणी , खंडो की कार्यकारिणी तथा सभी सीएंडवी संघ के सभी अध्यापकों ने राज्य कार्यकारिणी में पदोन्नत अध्यापकों, कांता ठाकुर व दिलीप राणा को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow