कांशीवाला और बोगरिया सड़क के निर्माण पर व्यय होंगे 12 .37 करोड़ , विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ 

कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में आज करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रही दो सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया। विधायक ने काशी वाला बनोग सड़क और बोगरियाँ सड़क का भूमि पूजन किया लंबे समय से यहां इन दोनों सड़कों को बनाने की मांग की जा रही थी जिनका हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया था

Apr 16, 2026 - 20:21
 0  10
कांशीवाला और बोगरिया सड़क के निर्माण पर व्यय होंगे 12 .37 करोड़ , विधायक ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  16-04-2026
कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में आज करोड़ों रुपए की लागत से बनने जा रही दो सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया। विधायक ने काशी वाला बनोग सड़क और बोगरियाँ सड़क का भूमि पूजन किया लंबे समय से यहां इन दोनों सड़कों को बनाने की मांग की जा रही थी जिनका हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया था। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि काशी वाला बनोग सड़क के निर्माण पर करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये जबकि बोगरियाँ सड़क निर्माण पर 81 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। 
उन्होंने धनराशि स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में बानो काशी वाला सड़क निर्माण को लेकर राजनीति की गई जिससे लोग लंबे समय तक सड़क सुविधा से वंचित रहे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते सभी पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है ताकि लोग सड़क सुविधा से वंचित न रहे। विधायक अजय सोलंकी जी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे निरंतर हर गांव हर क्षेत्र को सड़कों व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम जनता की समस्याएं भी सुनी और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उनसे सीधे मिल सकता है, उनके द्वार सदैव जनता के लिए खुले हैं। इस अवसर पर बाबू राम , भजन सैनी , मनोज , प्रीतम , चमन सैनी , संजू सैनी , प्रदीप ठाकुर , अनुराग , नरेंद्र तोमर , अनिल शर्मा , बिनेश राणा , बिलकिश , आराधना राणा , आदेश सैनी , प्रदीप ठाकुर , अरुण कश्यप , माजिद , सत्य , सादिक , खलील , प्रेम पाल सिंह चौहान , चेतन चौहान , नसीम , राम कृष्ण , कौशल्या , दर्शन लाल , मेहंदी हसन , यामीन  , चेतन , सतीश भंडारी , धर्मेंद्र भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow