कारगिल विजय दिवस पर अमर बलिदानियों को मंडी जिलावासियों का भावपूर्ण नमन

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मंडी जिलावासियों ने भारतीय सेना के वीर सैनिकों और अमर बलिदानियों को भावपूर्ण नमन किया

Jul 26, 2025 - 16:46
 0  16
कारगिल विजय दिवस पर अमर बलिदानियों को मंडी जिलावासियों का भावपूर्ण नमन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शहीद स्मारक व सेरी मंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में अमर वीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि*

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   26-07-2025

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मंडी जिलावासियों ने भारतीय सेना के वीर सैनिकों और अमर बलिदानियों को भावपूर्ण नमन किया। मंडी के शहीद स्मारक व सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, सैनिक कल्याण विभाग, पूर्व सैनिक लीग और आम नागरिकों ने वीर सपूतों की पुण्य स्मृति को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह से इंदर सिंह, नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट,  लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) राकेश कपूर, एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह, एसडीएम मंडी रूपेंद्र कौर, आईएएस प्रोबेशनर मनु वर्मा, पूर्व सैनिक लीग के जिला उपाध्यक्ष कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा, कर्नल हरीश वैद्य, कैप्टन जी.सी. सैनी, कैप्टन हेतराम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग मंडी सहित लीग के सभी पदाधिकारी, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर कारगिल युद्ध की वीर नारियों प्रोमिला देवी, सरला देवी, धनी देवी, निर्मला देवी और सीता देवी को सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता जताई गई। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश कपूर ने कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरता की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। हमारे वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में युद्ध लड़कर पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ा और कारगिल युद्ध में विजय हासिल की।

शहीद स्मारक पर एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने भारतीय सैनिकों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और सीमाओं की अखंडता और सम्मान की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान की गाथा हर भारतीय को गर्व से भर देती है। उनका जीवन और त्याग सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है। 

इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के जिला उपाध्यक्ष कर्नल तारा प्रताप सिंह राणा ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों में दुश्मनों का मुकाबला कर विजय हासिल की थी। वीर सैनिकों का यह बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और हमेशा उनका ऋणी रहेगा। देश के प्रति सैनिकों की सेवा सर्वोपरि है।

जिला एक्स सर्विसमैन लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन हेतराम शर्मा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों में हिमाचल के 52 रणबांकुरे शामिल थे, जिनमें 12 वीर सैनिक मंडी जिला के थे। 

इस युद्ध में 4 सर्वोच्च सम्मान, 4 परमवीर चक्र मिले थे, जिसमें 2 परमवीर चक्र प्रदेश के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) तथा सेवारत सिपाही संजय कुमार (अब सूबेदार मेजर) को मिला था। इन वीर सैनिकों पर देश तथा प्रदेश वासियों को नाज है।            
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow