नाहन के कालीस्थान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नाहन के माता कालिस्थान मंदिर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  योग कार्यक्रम में नाहन के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी, भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Jun 21, 2026 - 13:38
 0  3
नाहन के कालीस्थान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज नाहन 21 जून, 2026 : 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नाहन के माता कालिस्थान मंदिर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  योग कार्यक्रम में नाहन के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवी, भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 


   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर  समस्त देशवासियों, हिमाचल वासियों और सिरमौर वासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।


 डॉ. बिंदल ने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और प्रेरणा से  21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रारम्भ हुआ।  उन्होंने कहा कि योग जो भारत का हजारों हजारों साल पुराना आध्यात्मिक आधार है उसको विश्व स्तर पर एक मान्यता प्राप्त हुई और आज के दिन  दुनिया के 200 से अधिक देशों के अंदर योग दिवस मनाया जा रहा है।

 डॉ. बिंदल ने कहा कि शास्त्रों में स्पष्ट शब्दों में बताया गया है कि स्वस्थ शरीर ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार है। शरीर यदि स्वस्थ है तो हम मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक बहुत गहरा सब्जेक्ट है और केवल शरीर के योगाभ्यास से या प्राणायाम मात्र से योग की अभीव्यक्ति नहीं होती अपितु यह बहुत बड़ा विषय है। हम अपने जीवन में जितना योग का समावेश हम कर सकते हैं उतना ही हमें योग का लाभ मिलता है।

  डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर   योग साधना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग साधकों सृष्टि अग्रवाल, रूहानिका और आराध्य ठाकुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीर्घायु योग केंद्र, नाहन के संचालक योग गुरु गिरीश ने योग अभ्यास कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow