किक्रेट के मैदान में तैश में आकर दोस्त ने सिर पर मारा बल्ला,किशोर ने 8 दिन बाद आईजीएमसी में तोड़ा दम

खेल के मैदान में कुछ दोस्त क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ गए। एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया

Apr 10, 2026 - 15:50
 0  22
किक्रेट के मैदान में तैश में आकर दोस्त ने सिर पर मारा बल्ला,किशोर ने 8 दिन बाद आईजीएमसी में तोड़ा दम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    10-04-2026

खेल के मैदान में कुछ दोस्त क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ गए। एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। घायल व बेहोश अवस्था में किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर दिया। 

8 दिनों तक चले उपचार के बाद बीते रोज किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू दी जाएगी। इस घटना में मृतक व बाल आरोपी बालक दोनों ही किशोर है। बाल आरोपी को जल्द ही बाल न्यायलय में पेश किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र की बीते 1 अप्रैल की यह घटना है। उसी दिन पीड़ित किशोर के परिजनों ने निहरी चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 352’के तहत मामला दर्ज किया था।

घटनास्थल का दौरा कर पुलिस ने लकड़ी के बल्ले को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानून के अनुसार हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow