कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई

Mar 5, 2026 - 13:09
 0  32
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    05-03-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकरा गई। 

हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा के वार्ड नंबर 25 निवासी अमनजोत सिंह (18) पुत्र बलदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जा रहा था। 

4 मार्च 2026 की रात को वे कीरतपुर से मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास उसका साथी गुरप्रताप सिंह अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था। बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकरा गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow