कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2900 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमखंड की चेतावनी जारी 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2900 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमखंड की चेतावनी जारी की है। रोहतांग दर्रा में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई

Feb 3, 2026 - 19:37
 0  4
कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2900 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमखंड की चेतावनी जारी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-02-2026

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2900 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमखंड की चेतावनी जारी की है। रोहतांग दर्रा में 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के आसपास 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है, ऐसे में लाहौल घाटी का संपर्क कुल्लू-मनाली से कट गया है। 

आज भी कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला सहित आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान कल्पा में 10.5, केलांग 7.5, सांगला 6.5, कुकुमसेरी 5.8 व हंसा में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 

इसी तरह मनाली में 22.0, सराहन 10.5, कसोल 4.0, सियोबाग और सुजानपुर टिहरा 2.0, भुंतर 1.4, नगरोटा सूरियां 1.0, गुलेर 0.8, रामपुर 0.6 व कांगड़ा में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.0, सुंदरनगर 7.9, भुंतर 8.0, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 7.6, नाहन 8.5, पालमपुर 5.5, सोलन 5.0, मनाली 1.4, कांगड़ा 8.3, मंडी 9.1, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुकुमसेरी -3.6, सेऊबाग 3.5, बरठीं 9.0, कसाैली 5.2, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 7.0 व ताबो में -6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow