केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में 08 अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया : उपायुक्त

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मंगलवार को स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ शिवानी ने अपनी ज्वाइनिंग उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को दी

Apr 7, 2026 - 15:10
 0  16
केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में 08 अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया :  उपायुक्त

प्रवेश प्रक्रिया कन्या छात्र विद्यालय कोटखाई में की जाएगी आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-04-2026

केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। मंगलवार को स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ शिवानी ने अपनी ज्वाइनिंग उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को दी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इसी सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 8 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक एडमिशन खुली रहेंगी। इसके बाद आगामी 10 दिनों में एडमिशन की सारी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। 

मई माह के पहले सप्ताह में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में फिलहाल पहली से पांचवीं कक्षा तक ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण 8 अप्रैल से शुरू होगा, जो प्रतिदिन सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक किया जाएगा। 

यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। प्रवेश प्रक्रिया कन्या छात्र विद्यालय कोटखाई में आयोजित की जाएगी। प्रशासन की ओर से अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें ताकि पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवश्यक 
दस्तावेजों में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं।

अनुपम कश्यप ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। इससे पहले बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता था, जिससे अभिभावकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के शुरू होने से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने इच्छुक सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग करें। 

स्कूल में तीन पीआरटी की नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा प्रधानाचार्य की नियुक्ति भी हो चुकी है। कक्षाएं शुरू होने तक सभी स्टाफ नियुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका फिलहाल अभी शुरू नहीं होगी। इसको लेकर सारी औपचारिकताएं भविष्य में पूरी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow