केएनएच से गायनी वार्ड शिफ्ट करने पर बवाल, भाजपा का धरना
शिमला 30 अप्रैल, 2026 :
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने जिलाध्यक्ष केशव चौहान के नेतृत्व मै KNH के पास गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व प्रैस कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार को चेताया था कि समय रहते इस फैसले को वापिस लिया जाए लेकिन सरकार एवं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि गायनी वार्ड आईजीएमसी शिफ्ट कर ही दिया जाएगा।
इस बाबत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के ख़िलाफ़ अपना धरना प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाज़ी एवं महिलाओं की गूंज सरकार के कान तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने मीडिया को तल्ख अंदाज मै अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
गौरतलब है कि विभिन्न संगठनों के साथ साथ कर्मचारियों ने भी KNH से सुविधाएं इधर उधर करने पर अपनी नाराजगी जताई है लेकिन सरकार कुछ भी करने से बचाव कर रही है। केशव चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनहित पार्टी है महिलाओं ,बच्चों एवं बजुगों के साथ कोई भी अत्याचार या अन्याय होगा पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा।.ऐसी सरकार जिसमें नए नए प्रचलन आरम्भ हो रहे है जनता कतई भी माफ नहीं करेगी।
जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पिछले कुछ समय से जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अभी तक कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की चल रही व्यवस्था को बिगाड़कर अपनी मनमानी पर उतारू है। 102 वर्ष पुराने स्वास्थ्य केंद्र से बिना किसी औचित्य के शिफ्ट किया जा रहा है। सरकार सारी स्वास्थ्य सुविधाएं जिसमें नए डॉक्टर्स,नई नई बड़े स्वास्थ्य वार्डो का गठन,ओपीडी,अन्य सारी स्वास्थ्य सुविधाएं देने मै असमर्थ साबित हुईं है।
चौहान ने कहा कि सरकार ने देश के सुप्रसिद्ध हस्पतालों KNH के अलावा आईजीएमसी से कार्डियोलॉजी जैसे बड़े विभाग को भी शहर से चमियाना शिफ्ट करके दोनों हस्पतालों आईजीएमसी और अटल स्वास्थ्य संस्थान चमियाना को एक खानापूर्ति का अड्डा बना दिया। लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है अब आधे से ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं होती जो दर दर भटकर पहले आईजीएमसी जाते है वहां से फिर उनको चमियाना भेजा जाता है और कई बीच मै ही दम तोड़ देते है।
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शिमला को बहुत बड़ी सौगात अटल स्वास्थ्य संस्थान के रूप में दी गई थी जिसका पूरा पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार का था कि वह नए डॉक्टर्स और वार्ड्स शुरू करे ताकि सभी लोगों को आईजीएमसी के साथ साथ अटल स्वास्थ्य संस्थान मै भी अच्छी सुविधाएं प्रदान हो। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब सरकार KNH महिला स्वास्थ्य संस्थान से भी छेड़छाड़ कर रही है जिसमें गायनी वार्ड को भी शिफ्ट किया जा रहा है जो आम जनता और महिलाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है।
केशव चौहान ने कहा कि KNH मै जो टैस्ट 30 रु का होता था वो अब 100 का हो रहा है। स्पेशल वार्ड्स 1200 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है इन सभी बातों को सरकार के ध्यानार्थ करके चेतावनी दी है कि जब तक सरकार अपने फैसलों को नहीं पलटेगी वो पीछे नहीं हटेंगे।
What's Your Reaction?


