केजरीवाल का बड़ा दावा : तीन कृषि कानून को फिर से लागू करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की कोशिश कर रही है

Jan 2, 2025 - 14:46
 0  55
केजरीवाल का बड़ा दावा : तीन कृषि कानून को फिर से लागू करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     02-01-2025

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने एक्स पर कहा ”देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूं कि जो तीन काले क़ानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापस लिए थे। 

उन्हें ”पॉलिसी” कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पॉलिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।”उन्होंने कहा ”पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी लेकिन अभी तक लागू नहीं की। भाजपा सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। 

भाजपा सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं। भाजपा को इतना ज़्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते।” आप नेता ने कहा ”पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow