उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रदेश में कहीं भी कार्यक्रमों तथा खासकर युवाओं के ऊपर होनी चाहिए पुलिस विभाग की कड़ी नज़र: केशव चौहान
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि प्रदेश स्तर पर पुलिस की हर गांव,सार्वजनिक स्थलों ,कार्यक्रमों मै पुलिस प्रशासन को कड़ी नज़र रखने की आवश्यकता है। केशव चौहान ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग की हरेक कार्यशैली पर कड़ी नज़र होनी चाहिए। चौहान ने प्रदेश के हरेक पेरेंट से भी अपील की है कि वो अपने बच्चे की नजर रखे।
शिमला 28 अप्रैल, 2026 :

अच्छी शिक्षा देने के साथ रोज अपने घर के सदस्य एवं बच्चे की जानकारी रखे। केशव चौहान ने रोहड़ू के कुलगांव में गोलीबारी की घटना पर महिला के परिवार जनों को गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि यद्यपि उनसे किसी प्रकार की मदद को आवश्यकता हो तो वो पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही केशव चौहान ने सरकार से अपील की है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी नई नई नीतियां बनाए और पुलिस प्रशासन को सचेत रहने की आवश्यकता है ऐसा अपना व्यक्तव केशव चौहान ने पेश किया है।
What's Your Reaction?