कैंसर इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 लाइफ सेविंग दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म  

केंद्र सरकार ने कैंसर इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 लाइफ सेविंग दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी है। अब तक इन दवाओं पर पांच प्रतिशत आयात शुल्क लगता

Feb 2, 2026 - 14:10
 0  10
कैंसर इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 लाइफ सेविंग दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   02-02-2026

केंद्र सरकार ने कैंसर इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 लाइफ सेविंग दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी है। अब तक इन दवाओं पर पांच प्रतिशत आयात शुल्क लगता था। 

इसके साथ ही सात दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं और स्पेशल फूड को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस फैसले से कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे मरीजों व उनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार के इस निर्णय से खासतौर पर हीमोफिलिया, एनीमिया और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं सस्ती होंगी। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में करीब 32 हजार कैंसर मरीज हैं, जबकि हर वर्ष नौ से 11 हजार नए मरीज सामने आ रहे हैं। 

ऐसे में दवाओं के सस्ते होने से प्रदेश के मरीजों और उनके परिजनों पर पडऩे वाला आर्थिक बोझ कम होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दवाओं के सस्ते होने से न सिर्फ इलाज सुलभ होगा, बल्कि मरीज इलाज बीच में छोडऩे को मजबूर नहीं होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow