गांव के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही सरकार, झूठी अफ़वाह ला रही भाजपा  : सीएम  

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 100 करोड़ रुपये की लागत से नैना देवी जी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसका सौंदर्यीकरण तीन चरणों में होगा

Feb 8, 2025 - 19:55
 0  32
गांव के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही सरकार, झूठी अफ़वाह ला रही भाजपा  : सीएम  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-02-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 100 करोड़ रुपये की लागत से नैना देवी जी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसका सौंदर्यीकरण तीन चरणों में होगा। उन्होंने कहा कि श्री नैना देवी जी मंदिर के साथ-साथ, मां चिंतपूर्णी मंदिर, मां ज्वालामुखी मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर का भी राज्य सरकार सौंदर्यीकरण करेगी। 

उन्होंने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जगातखाना में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने के साथ-साथ नम्होल में उप-तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने श्री नैना देवी जी में 50 बिस्तर वाले अस्पताल के शेष कार्य को पूरा करने के लिए आठ करोड़ रुपये प्रदान करने के साथ-साथ जुखाला में इनडोर स्टेडियम का निर्माण करने के लिए वित्तीय राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। 

बिलासपुर जिला के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में समृद्धि लाने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार गांवों में बसने वाले हर व्यक्ति तक पैसा पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है ताकि उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। 

राज्य सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षों में अपनी छः चुनावी गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीक़े से 1500 रुपये प्रति माह बतौर सम्मान राशि दिए जा रहे हैं तथा मार्च 2025 तक 50 हज़ार महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से कांग्रेस के दोबारा 40 विधायक हुए हैं, तब से भाजपा ‘झूठी अफ़वाह आपदा’ लाने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता रोज़ तरह-तरह की झूठी अफ़वाहें फैला रहे हैं और देशभर में राज्य के लोगों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मां नैना देवी जी, प्रदेश के सभी देवी देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से राजनीतिक चुनौती को पार किया और कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई। 

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर कहते थे कि कांग्रेस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की जिस कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। अब तक 7 हज़ार 355 से अधिक एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी आरम्भ हो गई है। 

वह आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर रहे हैं क्योंकि उनको एनपीएस के तहत मिलने वाली 3 हज़ार रुपये पेंशन ओपीएस बहाली के बाद बढ़कर 30 हज़ार हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सकार केंद्र सरकार के प्रतिबंधों से उबर रही है और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में लोक निर्माण विभाग के सभी कॉन्ट्रेक्टरों की देनदारियां जारी कर दी जाएंगी। 

सुक्खू ने कहा कि भानुपल्ली रेल लाइन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोच का नतीजा है। बिलासपुर तक रेल लाइन बिछाने के लिए राज्य सरकार ने अपना हिस्सा दे दिया है और आगे का खर्च केंद्र स्वयं उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने 500 करोड़ रुपये के भवन बना दिए लेकिन वह खाली पडे़ हैं। हमारी प्राथमिकता भवन बनाना नहीं, हमारी प्राथमिकता अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हम प्रदेश की जनता को धोखा नहीं दे सकते। 

वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आया है लेकिन सरकार यहां रुकने वाली नहीं है। राज्य सरकार राजीव गांधी आर्दश डे-बोर्डिंग स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोल रही है, जिनमें विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल बन कर तैयार होंगे। 

भाजपा की जीत सुनिश्चित होने के तुरंत बाद ही बरमाणा में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों से जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है।

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाली में भाजपा ने जश्न मनाया। शनिवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओ ने मालरोड़ में विजय रैली निकलकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर शहर में लड्डू भी बांटे गए। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भारी संख्या मे मनाली भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने मालरोड़ मे  जोरदार रैली निकाली। 

जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष लड्डू बांटे। इसके बाद पुरे मालरोड़ में रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, जोगेंद्र मेहरा, शहरी भाजपा के अध्यक्ष अजय अबरोल ने बताया कि लगभग 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा ने वापसी की है। यह जीत जनता की जीत है। 

अरविन्द केजरीवाल की जनविरोधी नीतियों को जनता ने जवाब दिया। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि केजरीवाल राज में दिल्ली का दम निकल ग्या था। इस जीत के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow