गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद

Feb 10, 2026 - 16:05
 0  24
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - पांवटा साहिब    10-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को डिटेक्शन टीम ने यमुना पुल गोविंदघाट बैरियर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया।

आरोपी की पहचान नुर हसन पुत्र  बशीर अहमद, निवासी मकान नंबर 54, वार्ड नंबर 9, देवी नगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ धारा 21, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow