गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीतकर रचा  इतिहास 

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अंडर-17 बास्केटबॉल गर्ल्स टीम ने खेल प्रतिभा समर्पण और अनुशासन का बेहतरीन परिचय देते हुए सीबीएसई क्लस्टर 16 अंडर 17 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने एक तरफा जीत हासिल कर अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

Aug 16, 2025 - 17:51
 0  26
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स टीम ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीतकर रचा  इतिहास 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  16-08-2025
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अंडर-17 बास्केटबॉल गर्ल्स टीम ने खेल प्रतिभा समर्पण और अनुशासन का बेहतरीन परिचय देते हुए सीबीएसई क्लस्टर 16 अंडर 17 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में जीत दर्ज कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने एक तरफा जीत हासिल कर अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में विद्यालय की छात्रा अनुष्का तोमर को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर घोषित किया गया। 
यह केवल एक जीत नहीं है यह एक विश्वास है। इसके बल पर ही सन 2016 से हमारी बास्केटबॉल टीम लगातार यह खिताब अपने नाम करती आ रही है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला तथा डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने हर्ष प्रकट किया। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं की पीठ थपथपाकर भविष्य में भी  उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। ध्यान  देने योग्य बात यह है कि विद्यालय की छात्राएं अब सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में जाकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।
यह प्रतियोगिता अगले माह सितंबर में महेंद्रगढ़ , हरियाणा में आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा नहीं है बल्कि यह कुशल प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर बास्केटबॉल टीम के कोच गुरनाम सिंह की दिल खोलकर सराहना की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow