गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन छात्रों को दे रहा उत्कृष्ठ शिक्षा , कर्नल संजय शांडिल ने की सराहना 

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठता और अनुशासन के साथ सराहनीय  कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्कूल का एक बेहतरीन प्रयास है

Nov 22, 2024 - 18:35
 0  32
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन छात्रों को दे रहा उत्कृष्ठ शिक्षा , कर्नल संजय शांडिल ने की सराहना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  22-11-2024
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठता और अनुशासन के साथ सराहनीय  कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्कूल का एक बेहतरीन प्रयास है, इस प्रकार के कार्यक्रमों में सभी बच्चे एक अनूठी मुस्कान के साथ भाग लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मेहनत की भी सराहना की। 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, जिसके बाद देवी वंदना प्रस्तुत की गई। आज के कार्यक्रम में कक्षा प्री - नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य किया गया। विद्यालय के छोटे बच्चों की अत्यधिक उत्साह के साथ प्रस्तुतियाँ देते देख सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उन छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए उन्होंने विद्यालय के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया। 
इस कार्यक्रम में शूलिनी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर पी. के. खोसला भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग और विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख किया और उन छात्रों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने स्कूल के लिए विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार लाए। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे छात्रों ने विद्यालय के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow