गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज से जुड़े गौ भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों से गौ संरक्षण के लिए समाज से जुड़े सभी लोगों से आगे आने का आह्वान किया गया।
यंगवार्ता न्यूज 2 जून, 2026 :
मीडिया से बात करते हुए यहां पहुंची अभियान की प्रचारक दीदी अराधना ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में कई मांगे सरकार के सामने उठाई जा रही है जिसमे मुख्य रूप से गौ हत्या को पूर्ण रूप से बन्द करने, गौ माता को राष्ट्रीय राष्ट्र माता का दर्जा देने के साथ-साथ गौ सेवा हेतु गौ सेवा मंत्रालय और केंद्रीय कानून बनाने की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पहले चरण में तहसील स्तर पर राज्यों की सरकारों और केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए गए और अब दूसरे चरण में 27 जुलाई को जिला उपायुक्तों के जरिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और संबंधित राज्यों के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे।
What's Your Reaction?



