ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी संगड़ाह के टीकरी की रहने वाली सीमा देवी पास किया यूसीजी-नेट 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से सटे गांव टीकरी की रहने वाली सीमा देवी ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता

Feb 6, 2026 - 13:04
 0  5
ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी संगड़ाह के टीकरी की रहने वाली सीमा देवी पास किया यूसीजी-नेट 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     06-02-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से सटे गांव टीकरी की रहने वाली सीमा देवी ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाते हुए सीमा ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर एक प्रेरणादायक सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

सीमा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनकी पढ़ाई पर संकट आ गया था, लेकिन उनकी मां ने कभी हालात को हावी नहीं होने दिया। मां के संबल और प्रेरणा से सीमा ने पढ़ाई जारी रखी और शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं। 

बड़ग जमा दो विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उनका नाम +2 की टॉपर सूची में शामिल रहा, जिसके लिए उन्हें सरकार की ओर से लैपटॉप भी प्रदान किया गया था। वर्ष 2018 में विवाह के बाद भी सीमा ने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह से वर्ष 2019 में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जेबीटी, बीएड और हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। 

इस पूरे सफर में उन्हें अपने किसान पति रामानंद का भरपूर सहयोग मिला, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन सीमा ने समय का सही प्रबंधन कर यह कर दिखाया। 

हाल ही में घोषित यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम में उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow