घड़ासर गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 

बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हाई एल्टीट्यूड वेस्टर्न हिमालयन रीजनल सेंटर, नौणी सोलन ने शुक्रवार को जिला सिरमौर के घड़ासर गांव में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन “स्थानीय स्तर पर कार्य, वैश्विक प्रभाव” थीम के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक महत्व वाले पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

May 22, 2026 - 19:32
May 22, 2026 - 19:34
 0  3
घड़ासर गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 
सोलन/सिरमौर 22 मई, 2026 : 

बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हाई एल्टीट्यूड वेस्टर्न हिमालयन रीजनल सेंटर, नौणी सोलन ने शुक्रवार को जिला सिरमौर के घड़ासर गांव में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन “स्थानीय स्तर पर कार्य, वैश्विक प्रभाव” थीम के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक महत्व वाले पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवनीत सिंह, ओसी, ZSI सोलन रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. के.एस. डोगरा ने किया। इस अवसर पर बीएसआई सोलन के प्रमुख डॉ. कुमार अम्बरीश ने स्वागत भाषण देते हुए जैव विविधता और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. रवनीत सिंह ने ग्रामीणों को वन्य जीव संसाधनों एवं उन पर मंडरा रहे खतरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में गांव के  जिया लाल ठाकुर ने बीएसआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को चारा, औषधीय एवं इमारती प्रजातियों सहित कुल 70 पौधों के पौधे वितरित किए गए। विशेष रूप से भोजपत्र  का पौधा गांव के मंदिर के समीप लगाया गया। गांव की एक बुजुर्ग महिला एवं एक बुजुर्ग पुरुष को संरक्षण कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में गांव के 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीएसआई, एचएडब्ल्यूएचआरसी सोलन के कर्मचारी ब्रजेश मीणा,  आसिम अली,  रितिश कुमार सिंह,  संजीव कुमार एवं  हिमानी शर्मा भी उपस्थित रहे। बीएसआई,एचएडब्ल्यूएचआसी सोलन ने इस प्रकार के ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निदेशक डॉ. कनाड दास का विशेष आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow