घुमारवीं में नाबालिग का रेप , मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Feb 19, 2026 - 11:35
 0  34
घुमारवीं में नाबालिग का रेप , मां की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  19-02-2026

जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पीड़ित युवती ने अपनी मां को दी , जिसके बाद मां ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। 
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow