चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पंपोष रैना हिमाचल गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन विभूतियों को मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा रिकांगपिओ में होने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Apr 15, 2026 - 11:42
 0  18
चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पंपोष रैना हिमाचल गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-04-2026

प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इन विभूतियों को मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा रिकांगपिओ में होने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

इन विभूतियों में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पंपोष रैना को हिमाचल गौरव और हरलीन कौर को प्रेरणा स्त्रोत सम्मान से नवाजा जाएगा। हिमाचल दिवस पर डॉ पम्पोष रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में प्रथम रोबोटिक सर्जरी कर प्रदेश को गौरवांन्वित करने वाले डॉ पंपोष रैना एक विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट यानी मूत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जो वर्तमान में चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

डॉ पंपोष रैना ने चमियाणा अस्पताल में पहली सफल रोबोटिक सर्जरी का नेतृत्व किया है। वह मुख्य रूप से यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में काम करते हैं। वहीं, डॉ पंपोष रैना ने पहले इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा में राज्य की पहली रोबोटिक सर्जरी करने वाली टीम का नेतृत्व किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow