नाहन-रेणुका रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार से 6.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेणुका जी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
नाहन 07 मई, 2026 :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 मई को थाना रेणुका जी की पुलिस टीम खदाल मंदिर मोड़ के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार नंबर HP 63C 2969 में नाहन की ओर से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर रेणुका जी की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर तुरंत नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रोहित परमार पुत्र स्वर्गीय शिवपाल निवासी गांव एवं डाकघर ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में बताई, जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलिन्द्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव खेना, डाकघर कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर बताया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में रखे सिगरेट के पैकेट से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में थाना रेणुका जी में धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?