चिट्टे और अन्य नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुटता के साथ हो रहा कार्य : डीसी  

जिला कल्याण विभाग मंडी की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कल्याण अधिकारी कार्यालय, मंडी के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नशा उन्मूलन से संबंधित गतिविधियों को सशक्त बनाना तथा मास्टर वॉलंटियर्स को व्यवहारिक ज्ञान, कौशल एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकें

Nov 28, 2025 - 18:05
 0  16
चिट्टे और अन्य नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुटता के साथ हो रहा कार्य : डीसी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  28-11-2025
जिला कल्याण विभाग मंडी की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कल्याण अधिकारी कार्यालय, मंडी के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नशा उन्मूलन से संबंधित गतिविधियों को सशक्त बनाना तथा मास्टर वॉलंटियर्स को व्यवहारिक ज्ञान, कौशल एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकें। 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है और मंडी जिला में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। आज आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 50 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के सप्लायरों व उपभोक्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग , अन्य संबंधित विभाग एवं विभिन्न संस्थाएं मिलकर चिट्टे तथा अन्य नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य कर रही हैं। समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने , युवाओं को नशे से दूर रखने और सहायता उपायों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पवनेश ने नशे की वर्तमान स्थिति , इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव तथा स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। गुंजन ऑर्गेनाइजेशन से विशेषज्ञ पंकज पंडित ने राष्ट्रीय एवं जिला परिप्रेक्ष्य , मास्टर वालंटियर की भूमिका तथा परामर्श के मूल सिद्धांतों पर जानकारी दी। इसके अतिरिक्त , रुचिका (फील्ड अधिकारी) ने नशा मुक्त भारत अभियान के विभिन्न आयामों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत जिला कल्याण अधिकारी समीर ने किया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow