यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 10-03-2026
जिला सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला मुख्यालय नाहन के समीप चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी नंबर एचपी 18 सी 8477 में लतिका और उसके परिवार के तीन सदस्य हीरोइन की सप्लाई कर रहे हैं , जिसके चलते पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटडी के समीप गाड़ी नंबर एचपी 18 सी 8477 को रोक कर जब गाड़ी की जांच की गई तो 15.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि गत रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटडी के समीप एक गाड़ी में चिट्टे की तस्करी हो रही है , जिसके चलते पुलिस ने जब दबिश दी तो गाड़ी से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में राघवन कुमार उर्फ रोक्स पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा, लतिका पत्नी विनोद कुमार निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब , जिला अम्बाला, हरियाणा, निखिल कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मकान न0 332 दुर्गा कालोनी कालाआम्ब जिला अम्बाला, हरियाणा और पिंकी उर्फ नैंसी पुत्री हीरालाल ठाकुर, निवासी गांव गलोग नगाली , डाकघर बड़ोग रेलवे स्टेशन, तहसील व जिला सोलन, हाल रिहायश लतिका के कब्जे से 15.73 ग्राम चिट्टा/ स्मैक के साथ 10,450/- रुपये की नकदी भी बरामद की है। जो चिट्टा/हेरोइन की कमाई के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।