पंचायत चुनाव के दौरान मंत्रियों के प्रवास पर प्रतिबंध लगाए राज्य चुनाव आयोग -भाजपा
जिला शिमला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका, गुडिया सक्षम बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्षा रूपा शर्मा और पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने वीरवार को जारी संयुक्त बयान में राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि पंचायत चुनावों के दौरान मंत्रियों के अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर प्रतिबंध लगाया जाए ।
शिमला 21 मई, 2026 :
जिला शिमला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका, गुडिया सक्षम बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्षा रूपा शर्मा और पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने वीरवार को जारी संयुक्त बयान में राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि पंचायत चुनावों के दौरान मंत्रियों के अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर प्रतिबंध लगाया जाए ।
इनका आरोप है कि प्रदेश सरकार में कसुंपटी के विधायक एवं काबीना मंत्री इन दिनों पंचायत चुनाव के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रवास कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने के लिए लोक लुभावने आश्वासन देकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं । उन्होने कहा कि यदि मंत्री इस प्रकार के गांव में जाकर अपने प्रभाव का प्रयोग करके लोगों को चुनाव संपन होने के उपरांत धनराशि स्वीकृत करने का वायदा करते रहेगें तो उससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना संभव नहीं है ।
जितेन्द्र भोटका और रूपा शर्मा ने कहा कि बीते वर्ष अक्तूबर माह में पंचायत चुनाव की घोषणा होने से पूर्ण काबीना मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने समूचे कसुपंटी निर्वाचन का दौरा करके करोड़ों रूपये की घोषणा की गई थी परंतु आठ महीने बीत जाने बाद अभी तक लोगों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली । हालांकि बाद में सरकार ने डिजास्टर का हवाला देकर पंचायत चुनाव स्थगित कर दिए गए थे ।
इन्होने राज्य चुनाव आयोग से यह भी आग्रह किया है कि मंत्रियों के अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास दौरान दिए जाने वाले भाषणों कीे रिकार्डिंग की जानी चाहिए और चुनाव आदर्श आचार संहिता का उलंघन होने पर गंभीरता से इस मुददे को लेना चाहिए । इन्होने कहा कि जिस प्रकार काबीना मंत्री अनिरूद्ध सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने के लिए आश्वासन दे रहे हैं वह बिल्कुल सरासर गलत है । उससे प्रतीत होता है कि कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष तौर पर पंचायत चुनाव होने असंभव हैं ।
What's Your Reaction?



