पांवटा साहिब में 4 किलो 602 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहा था तस्करी

 पांवटा साहिब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4 किलो 602 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Jun 10, 2026 - 21:03
 0  3
पांवटा साहिब में 4 किलो 602 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक  गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहा था तस्करी

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब, 10 जून, 2026 : 

 पांवटा साहिब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4 किलो 602 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान टोल बैरियर पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विजय पुत्र राजकुमार, निवासी भाटांवाली, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, स्कूटी नंबर HP17H-6190 पर हरबर्टपुर से भूपपुर की ओर आ रहा है और उसके पास भारी मात्रा में भुक्की/चूरा पोस्त है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो 602 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद किया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 10 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow