छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर  

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चिंतागुफा और भेजी थाना क्षेत्र के बीच स्थित करीगुंडम के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

Nov 16, 2025 - 15:39
 0  16
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - सुकमा   16-11-2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चिंतागुफा और भेजी थाना क्षेत्र के बीच स्थित करीगुंडम के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। 

क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की टीम को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक समूह करीगुंडम के जंगलों में सक्रिय है। इसी आधार पर पुलिस, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी तलाशी अभियान शुरू किया, तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलायीं। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री और पिट्ठू बैग बरामद किए गए हैं। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने यूनीवार्ता को बताया, “खुफिया सूचना पुख्ता थी, जिसके आधार पर डीआरजी की टीम ने अभियान चलाया। 

अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में तलाशी का कार्य जारी है और अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।” उन्होंने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा और पुनर्वास के सभी प्रावधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि भटके हुए युवा हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। 

सुरक्षा बल हर कदम पर उनके लिए सहयोग को तैयार हैं।” सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है, और क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के अगले कुछ घंटों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow