छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करें अध्यापक : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया

Jun 18, 2025 - 16:12
 0  6
छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करें अध्यापक : सीएम सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     18-06-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक और सामान्य ज्ञान प्रदान करने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने पाठशाला के छात्रों से संवाद किया और उनसे सामान्य ज्ञान व उनके कैरियर के बारे बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत एवं लग्न के साथ आगे बढ़ें और सपनों को नई उंचाईयों पर पहुचाएं। उन्होंने बच्चों से मानवीय मूल्यों और आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के पुराने भवन के स्थान पर आधुनिक विद्यालय भवन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से स्कूल की समस्याओं पर फीडबैक भी लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बागा सराहन में स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow