जंजैहली से थुनाग सड़क को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा कार्य : उपायुक्त

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज आपदा प्रभावित जंजैहली क्षेत्र में किए जा रहे राहत एवं बचाव, बिजली, पानी, सड़क बहाली और प्रभावित लोगों को प्रदान किए जाने वाले प्राथमिक उपचार संबंधी कार्यों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की

Jul 8, 2025 - 11:35
 0  25
जंजैहली से थुनाग सड़क को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर किया जा रहा कार्य : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -जंजैहली    08-07-2025

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज आपदा प्रभावित जंजैहली क्षेत्र में किए जा रहे राहत एवं बचाव, बिजली, पानी, सड़क बहाली और प्रभावित लोगों को प्रदान किए जाने वाले प्राथमिक उपचार संबंधी कार्यों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जंजैहली क्षेत्र के अंतर्गत 6 पटवार सर्कल आते हैं जिनका आज दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान एसपी मंडी साक्षी वर्मा भी मौजूद रही।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा ध्यान जंजैहली, थुनाग सहित अन्य प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने पर है ताकि लोगों को असुविधा से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू समय-समय पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जंजैहली क्षेत्र को करसोग की ओर से जोड़ने वाला सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया है। 

जिससे यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। जंजैहली से थुनाग सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस सड़क मार्ग पर वैली ब्रिज लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए अनेक टीमें कार्य कर रही है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए जल शक्ति विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है और अब तक जंजैहली क्षेत्र में 50 प्रतिशत पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें कार्य कर रही है और इस कार्य में हंस फाउंडेशन की भी मदद ली जा रही है। आपदा के बाद लापता लोगों को ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के पटवारी और पंचायत सचिव गांव- गांव जाकर लोगों को फौरी राहत प्रदान कर रहे है। बैठक में डीएसपी (आईपीएस) गौरवजीत सिंह, एसडीएम रमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow